कसमानंद पैलेस: क्या है इतिहास और क्यों है सैलानियों के लिए खास

भारतीय इतिहास में प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल तक कई शासकों ने अपने शासनकाल में विशाल और अद्भुत महल का निर्माण करवाया था जो आज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भारत में प्रसिद्ध है। जैसे-मार्बल पैलेस, लेक महल, लक्ष्मी विलास महल, उम्मैद भवन पैलेस और फलकनुमा पैलेस आदि कई पैलेस हैं जो विश्व प्रसिद्ध हैं।

इसी तरह हसीन वादियों में मौजूद ‘कसमानंद पैलेस’ भी खूब लोकप्रिय है। जब भी कोई सैलानी घूमने के लिए पहुंचता है तो यहां एक बार ज़रूर घूमना चाहता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि कसमानंद पैलेस किस जगह है? और इसका इतिहास और सैलानियों के लिए क्यों खास है।

कहां है कसमानंद पैलेस?

history of kasmanda palace Inside

आप यह ज़रूर जानना चाहेंगे कि कसमानंद पैलेस किस राज्य और किस शहर में मौजूद है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह उत्तराखंड में मौजूद है। उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत शहर मसूरी में मौजूद कसमानंद पैलेस सैलानियों के लिए एक पसंदीदा होटल है। हालांकि, यह पहले यह होटल नहीं था लेकिन अब इसे होटल में तब्दील कर दिया गया है।

कसमानंद पैलेस का इतिहास?

history of kasmanda palace In hindi Inside

कसमानंद पैलेस का इतिहास 18वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। जी हां, इस खूबसूरत पैलेस का निर्माण लगभग 1836 में कैप्टन रेनी टेलर द्वारा करवाया गया था। उस समय इस महल का निर्माण गर्मी के दिनों में रुकने के लिए किया गया था। उत्तर-भारत में जब भी गर्मी पड़ती थी तो उस समय ब्रिटिश अधिकारी इसी पैलेस में विश्राम करते थें। (फलकनुमा पैलेस) आपको बता दें कि यह पैलेस अद्भुत वास्तुशिल्प आकर्षण के कारण भी प्रसिद्ध है।

एक बेहतरीन हेरिटेज होटल

kasmanda palace owner Inside

कसमानंद पैलेस पिछले कई दशक से हेरिटेज होटल के रूप में सैलानियों का स्वागत कर रहा है। कहा जाता है कि यह आज भी उतना ही स्वागत योग्य है जितना राजघरानों के समय हुवा करता था। कहा जाता है कि इस पैलेस में लगभग 29 बेडरूम है जो बेहतरीन सुविधा के लिए फेमस है। यह हेरिटेज होटल डीलक्स रूम, रॉयल रूम, गार्डन विला आदि के लिए भी फेमस हैं। (मसूरी की खूबसूरत जगहें)

कसमानंद पैलेस सिर्फ सैलानियों की स्वागत में ही नहीं बल्कि यहां सगाई, शादी या अन्य समारोह भी आयोजित होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हनीमून के लिए यहां रूम भी बुक कर सकते हैं। 

पता: पद्मिनी निवास, द माल रोड, लाइब्रेरी के पास

मसूरी, उत्तराखंड-248179

Related Articles

Back to top button