नहीं खराब होंगी सब्जियां, स्टोर करने के लिए अमेजिंग तरीके

हफ्ते भर की सब्जियां यदि घर ले आओ तो समस्या होती है कि उन्हें लंबे समय तक फ्रेश कैसे रखें। कई सब्जियां ऐसी होती हैं कि जल्दी ही खराब होने लगती है। अगर आप उन्हें ठीक से न स्टोर करें तो वह 1-2 दिन में ही सड़ने लगती हैं। अगर आप इन सब्जियों को सही ढंग से स्टोर करते हैं तो इन्हें फ्रेश रखना थोड़ा आसान हो जाता है।
कुछ सब्जियों को फ्रिज में रखना पड़ता है, कुछ रैप करके रखी जाती हैं। कुछ रूम टेंपरेचर में भी अच्छे से फ्रेश रहती हैं। आइए आज हम आपको ऐसे कुछ तरीके बताते हैं, जिन्हें आजमाकर आप भी अपनी सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रख सकेंगे। लेकिन उससे पहले यह जरूर जान लें कि कौन-सी सब्जी को कितने दिन तक स्टोर करके रखा जा सकता है!
ये सब्जियां चलती हैं इतने दिनों तक

आलू को आप 1-2 हफ्ता आराम से चला सकते हैं। अगर आप इन्हें ठंडे और थोड़ा डार्क प्लेस में रखें तो यह आराम से 2 महीने चलते हैं। वहीं प्याज आप आराम से 1-2 महीना चला सकते हैं।
टमाटरों को आप 1 से 5 दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं। बीन्स और ब्रोकोली जैसी सब्जियां फ्रिज में 3 से 5 दिनों तक फ्रेश रहती हैं। पत्ता गोभी और फूल गोभी फ्रिज में 1 हफ्ते तक फ्रेश रह सकती हैं। खीरा, लेट्यूस, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को फ्रिज में 1-2 हफ्ते के लिए रखा जा सकता है
अधिकांश सब्जियां, जैसे गाजर, आलू, ब्रोकोली, पत्ता गोभी और सेलेरी को आपके फ्रिज के क्रिस्पर में प्लास्टिक बैग या कंटेनर में रखा जाना चाहिए। मशरूम को पेपर बैग में रखना बेहतर होता है। सब्जियों को फलों की तुलना में फ्रिज के दूसरे हिस्से में स्टोर करना चाहिए। यह उन्हें बहुत तेजी से पकने से रोकेगा।
ग्रीन वेजिटेबल्स को कैसे स्टोर करें
पालक और अन्य हरे पत्ते वाली सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। आप उन्हें लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं, लेकिन तभी जब आप उन्हें साफ करके, धोकर पहले सुखाएं और फिर पेपर टावल में लपेट करे एक सीलड पैक में रखें। हां इन्हें आपको इस तरह पैक करके फ्रिज में ही रखना चाहिए। आप जब सब्जियां लाएं तो उन्हें तुरंत धोकर और सुखाकर रख लें।
रूट वाली सब्जियों को कैसे करें स्टोर

स्क्वाश और रूट वेजिटेब्लस को ठंडी, डार्क और सूखी जगह पर ही रखना चाहिए। जब भी आप इन तरह की सब्जियों को लाएं तो उन्हें फ्रिज से बाहर रखें। लहसुन, प्याज, आलू, पंपकिन्स जैसी सब्जियों को लाकर फ्रिज के बाहर रखें
डिब्बाबंद सब्जियों को कैसे स्टोर करें
आपको बता दें कि डिब्बाबंद सब्जियों को आप आराम से लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं। आपको पता न हो लेकिन कैन्ड सब्जियों को आप 1 से 2 साल तक रखा जा सकता है। हां, मगर इन्हें लाकर तारीख के साथ लेबल करके ही स्टोर करें। आपकी कुछ कैन्ड सब्जियों में ‘यूज बाई’ लिखा होता है। अगर इन्हें ढंग से रखा जाए तो आप इन्हें लंबे समय तक रखकर उपयोग कर सकते हैं।
सब्जियों को स्टोर करने के लिए क्या होना चाहिए टेंपरेचर

ऑप्टिमल क्वालिटी और सेफ्टी के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स को रेफ्रिजेरेटेड तापमान पर 34 डिग्री फेरेनहाइट और 38 डिग्री फेरेनहाइट, मीट 33 डिग्री फेरेनहाइट और 36 डिग्री फेरेनहाइट और अंडे 33 डिग्री फेरेनहाइट से 37 डिग्री फ़ारेनहाइट के बीच रखा जाना चाहिए। जहां तक ताजी सब्जियां और पके ताजे फलों की बात है, तो उन्हें 35 डिग्री फेरेनहाइट और 40 डिग्री फेरेनहाइट के बीच स्टोर करके रखा जाना चाहिए।



