दिल्ली की कहर बरपाती गर्मी के चलते बदला मैच का नियम, 10 ओवर बाद होगा ड्रिंक्स ब्रेक

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानि 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। दरअसल, जून के महीने में उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ती है जिस वजह से टीम इंडिया घरेलू सरजमीं पर मुश्किल ही मैच खेलती हैं। मगर इस साल भारत साउथ अफ्रीका की मेजबानी कर रहा है और दिल्ली की तपती गर्मी से दोनों टीमों के खिलाड़ी परेशान है। इस परेशानी को दूर करने के लिए 10 ओवर के बाद ड्रिंक्स ब्रेक के नियम को लागू किया गया है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानि 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। दरअसल, जून के महीने में उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ती है जिस वजह से टीम इंडिया घरेलू सरजमीं पर मुश्किल ही मैच खेलती हैं। मगर इस साल भारत साउथ अफ्रीका की मेजबानी कर रहा है और दिल्ली की तपती गर्मी से दोनों टीमों के खिलाड़ी परेशान है। इस परेशानी को दूर करने के लिए 10 ओवर के बाद ड्रिंक्स ब्रेक के नियम को लागू किया गया है।

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की गर्मी को लेकर कहा था ‘हमें उम्मीद थी कि यहां गर्मी होगी, लेकिन इतनी ज्यादा गर्मी होगी, ये पता नहीं था। मुझे लगता है कि हम भाग्यशाली हैं कि मैच रात को होंगे, क्योंकि रात में गर्मी यह सहन करने योग्य रहेगी। मगर दिन के समय इतनी गर्मी में लोग अपने को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. खूब पानी पिएं, जितना हो सके मानसिक तौर पर तरोताजा रहें।’

Related Articles

Back to top button