मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे के नेता ने बुजुर्ग राकेश राणा से किया वादा निभाया

नवनीत चांद ने भेंट किया वाकर,अब अपने हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होगा राकेश

जगदलपुर ।बस्तर जिला के महारानी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं ।बुजुर्ग राकेश राणा से बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने निभाया अपना वादा, विगत दिनों महारानी अस्पताल में मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों ने दौरा कर अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीजों से उनका हाल-चाल जान उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की थी। इसी दौरान मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष नवनीत चांद की मुलाकात अस्पताल में गंभीर बीमारी से इलाज करा रहे हैं। बजुर्ग राकेश राणा से हुई थी। जिनका इलाज के दौरान पैर ,ऑपरेशन कर काटना पड़ा था ।जिन्हें अपनी दैनिक क्रिया हेतु लोगों के सहारे में चलकर बितानी पड़ रही थी ।जिनसे उन्हें बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। बातचीत के दौरान राणा ने मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद से अपने आसानी से चलने हेतु वाकर की मांग की थी ।जिसे मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जी के पदाधिकारियों द्वारा सहज स्वीकार कर आज राकेश राणा से भेंट मुलाकात कर उन्हें वाकर प्रदाय किया गया, जिस पर श्री राणा द्वारा मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे के पदधिकारियो को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तो वही नवनीत चांद द्वारा अस्पताल प्रबंधन से उनके बेहतर इलाज हेतु अपील की गई तो वही उनके जल्द स्वस्थ हो घर लौटने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया इस दौरान मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों में अजय बघेल ओम मरकाम कुंदन पाटील श्री साहू व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।*

Related Articles

Back to top button