मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे के पदधिकारी पहुंचे स्टील प्लांट के प्रभावित ग्राम पंचायत चोकावाडा

युवा नेता नवनीत चांद के नेतृत्व लगाया जन चौपाल सुनी लोगो की समस्याएं -अजय बघेल

जनता से संवाद में नवनीत चांद ने कहा राज्य सरकार ,स्थानीय क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा प्लांट की ज़मीन को निजीकरण हेतु 99वर्ष हेतु एनएमडीसी के नाम कर बस्तर के लोगो के साथ किया विश्वासघात -मुक्ति मोर्चा/जनता कांग्रेस जे

जगदलपुर ।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व व जगदलपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजय बघेल की अध्यक्षता में नगरनार स्टील प्लांट के प्रभावित ग्राम पंचायत चोकावड़ा में जन चौपाल लगा सुनी गई लोगों की समस्याएं ग्राम वासियों ने कहा केंद्र सरकार हमारे पुरखों की जमीन पर बने बस्तर के विकास के एकमात्र मील के पत्थर के रूप में पहचाने जाने वाले नगरनार स्टील प्लांट का निजी करण करने की राह में अग्रसर है वैसे मैं राज्य सरकार ने 2018 में चुनाव के दौरान हम सभी प्रभावित ग्राम पंचायत व बस्तर के निवासियों से यह वादा किया था कि वह किसी भी हाल में नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण नहीं होने देंगे परंतु पिछले दिनों जो बातें सामने आई उसमें कांग्रेस की सरकार द्वारा बस्तर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों की खामोशी की वजह से सरकार के नाम दर्ज प्लांट की जमीन को कौड़ी के भाव बिना बस्तर हितेषी शर्तों के एनएमडीसी के नाम 99 साल की लीज हस्तांतरित कर दी यह पूरी प्रक्रिया प्लांट प्रभावित ग्राम पंचायत बस्तर के लोगों के साथ कांग्रेस व भाजपा सरकार का सबसे बड़ा विश्वासघात है प्लांट लगने के 22 वर्ष के बाद भी चोकावड़ा ग्रामवासी समस्याओं के समाधान की गुहार लगाते हो गए त्रस्त परंतु विडंबना यह है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि राज्य सरकार को विभागीय जिम्मेदार अपनी वाहवाही लूटने में हो गए हैं मस्त , ग्राम वासियों की समस्याओं को सुन मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद द्वारा राज्य सरकार व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व इसी नगरनार स्टील प्लांट की मिट्टी को माथे में लगा वर्तमान राज्य के मुख्यमंत्री व उनके विधानसभा प्रत्याशियों द्वारा यह वादा बस्तर के लोगों से किया गया था कि यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो वह किसी भी शर्त पर नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरुद्ध सबसे बड़ा रोड़ा साबित होगी परंतु पिछले दिनों जो बातें सामने आई है उसे यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा बस्तर के लोगों के साथ विश्वासघात किया गया है नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण की राह आसान करने के लिए केंद्र सरकार की मंशा जानने के बावजूद भी बस्तर हितेषी शर्तों के बिना राज्य सरकार द्वारा पिछले दरवाजे से प्लांट के लिए आरक्षित जमीन को एनएमडीसी के नाम 99 साल की लीज दे दी गई ,यह इस बात का सबूत है ।कि बस्तर के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सर्वदलीय मंच के नेता की उदासीनता, निष्क्रियता ही बस्तर के लोगों के अधिकारों पर राज्य व केंद्र सरकारों के अतिक्रमण का कारण बनी है। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा प्लांट प्रभावित ग्राम पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों में जन चौपाल लगा केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा बस्तर के साथ किए गए सबसे बड़े धोखे को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा वाह संपूर्ण बस्तर वासियों के साथ बस्तर के साथ किए गए धोखे के विरुद्ध आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस के नेता ने कहा प्लांट निर्माण के 22 वर्ष पूर्ण हो जाने के बाद भी आज प्रभावित ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर कुछ भी उपलब्धियां नहीं गिनाई जा सकती क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही कि आज बस्तर के विकास में सबसे बड़ी बाधा है जिसे दूर करने के लिए बस्तर के प्रत्येक व्यक्ति को जागृत कर बस्तर हितेषी मुद्दों पर संघर्ष हेतु हमें तैयार करना है ताकि सशक्त विकसित और शिक्षित बस्तर का निर्माण किया जा सके बेहतर अस्पताल बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए रोजगार के अवसरों के लिए हम सभी को मिलकर यह निर्णायक लड़ाई और के साथ धोखा राज्य सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है उसके विरुद्ध अधिकार का संघर्ष प्रारंभ करना है इस दौरान मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी के रूप में जगदलपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजय बघेल ,बस्तर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया, ब्लॉक महामंत्री दयतारी पवन जगदलपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष गीता भारती, शहर महामंत्री ओम मरकाम, जगदलपुर शहर सचिव कुंदन पाटील आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता बहुत की संख्या में चावड़ा ग्राम पंचायत के निवासी उपस्थित थे।*

Related Articles

Back to top button