बालोद के SP हटाए गए, अब सम्हालेंगे जितेंद्र यादव कमान, गोवर्धन राम PHQ बुलाए गए, CM के लौटते ही आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने 6 आईएएस के तबादले के बाद बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर को हटाकर उनकी जगह जितेंद्र कुमार यादव को बालोद का नया एसपी नियुक्त किया है। जितेंद्र अभी भानुप्रतापपुर में एएसपी (नक्सल ऑपरेशन) के पद पर पदस्थ थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को दोपहर बालोद जिले के प्रवास पर गए थे। उनके जिले से निकलते ही गृह विभाग से एसपी का ट्रांसफर आदेश जारी हो गया। गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक बालोद एसपी गोवर्धन राम ठाकुर को पुलिस मुख्यालय रायपुर में नियुक्ति दी गई है।
बता दें कि 25 मई को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना नामक संगठन द्वारा बालोद जिला बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान जिले में भारी हंगामा हुआ था। गुण्डरदेही में क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के बीच जमकर लाठियां चली थी। एक दर्जन व्यापारी घायल हो गए थे, जिसके बाद व्यापारियों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने क्रांति सेना संगठन के 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। दरअसल, 2 मई को बालोद जिले में पाटेश्वर धाम में बलि चढ़ाने के बाद दो पक्षों में भारी विवाद हो गया था। इसके बाद जमकर बवाला हुआ था। पुलिस बल तैनात करना पड़ा था।

बालोद जिले में हुए बवाल के बाद हटाए गए एसपी
बालोद में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने जैन संतों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी भी कर दी, जिसके बाद पूरे प्रदेश में जैन समाज का आक्रोश भड़ गया। सकल जैन समाज ने राजधानी में शांतिमार्च निकालकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था। बालोद में अमित बघेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद सोमवार को उसे सरगुजा से गिरफ्तार किया गया है। बालोद एसपी के तबादले को इन्हीं सभी घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। भारतीय पुलिस सेवा 2011 बैच के अफसर गोवर्धन राम ठाकुर को मार्च-2022 में बालेाद जिले का एसपी बनाया गया था

Related Articles

Back to top button