रायपुर में जुआ खेलते 10 लाख नकदी के साथ 15 जुआरी गिरफ्तार

रायपुर।रायपुर जिले में जुआ/सट्टा/क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।


 इसी क्रम में दिनांक 31.05.2022 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कोटा मारूति लाईफ स्टाईल स्थित होटल क्लब प्राईसो के एक कमरे में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया, कि एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करते 15 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से नगदी 10,20,000/- रूपये, 19 नग मोबाईल फोन एवं ताश पत्ती जप्त किया जाकर जुआरियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 119/22 धारा 4 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया कर कार्यवाही करने के साथ ही होटल क्लब प्राईसो के संचालक की भूमिका के संबंध में भी जांच की जा रही है। जुआ/सट्टा/क्रिकेट सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। 

Related Articles

Back to top button