भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष आरिफ खान ने पदभार ग्रहण किया

रायपुर :भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त अध्यक्ष आरिफ खान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज विधिवत पदभार ग्रहण किया इस अवसर पर मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जनाब मिर्जा एजाज़ बेग, मौलाना जहीरुद्दीन साहब सहित प्रदेश भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के वरिष्ठ कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद थे पदभार ग्रहण करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि मैं निष्ठा पूर्वक सौपे गए दायित्वों का निर्वहन कर पार्टी के नैतिक जिम्मेदारी को पूर्ण करूंगा एवं संगठन को मजबूत स्थिति में लाने का हर संभव प्रयास करूंगा मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने कहा कि आरिफ खान युवा कर्मठ कार्यकर्ता है तथा भाजपा पार्टी ने उन्हें महती जिम्मेदारी सौंपी है पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं का सहयोग उन्हें मिलेगा तथा समय समय पर वरिष्ठ नेताओं का मार्ग दर्शन भी मिलते रहेगा उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी



