गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू को करवाई हेलीकॉप्टर की सवारी

छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक बाल गायिका आरू साहू उस समय गदगद हो गई जब गृह मंत्री ने उनके निवेदन को स्वीकार करते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर में सैर कराया। दरअसल बुधवार को श्री सिद्ध मुनि आश्रम मेला नवागांव मुंगेली में भक्त माता कर्मा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति के लिए बाल गायिका आरू साहू को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के पश्चात आरू साहू ने गृह मंत्री से हेलीकॉप्टर में बिठाने का निवेदन किया। जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए आरू साहू और उनकी बहन नीति साहू को मुंगेली से रायपुर हेलीकॉप्टर में सफर कराया। हेलीकॉप्टर में सैर करने पर आरु बेहद गदगद थी और कहा कि हेलीकॉप्टर में बैठना सपना जैसे लगा। साथ ही उन्होंने गृहमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button