हिन्दू युवा वाहिनी की मातृ वाहिनी का हुआ गठन

किरण अध्यक्ष, त्रिलोका महामंत्री, दिशा उपाध्यक्ष और कृतिका बना आई टी सेल प्रभारी

जगदलपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक परम् पूज्य गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उप्र के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं संयोजक आदरणीय श्री योगी हरिहरनाथ जी के आदेशानुसार , प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अनुराग शर्मा जी के मार्गदर्शन में, संभाग प्रभारी श्री विनोद तिवारी जी की अनुशंसा से , जिला प्रभारी श्री रोहित सिंह आर्य जी , जिला अध्यक्ष श्री परमेश राजा जी के नेतृत्व में आपसी सहमति से जिला संगठन मंत्री श्री प्रदीप गुहा जी द्वारा संगठन विस्तार का कार्य किया गया।
ज्ञात हो कि बस्तर इकाई की मातृ शक्ति की बैठक सोमवार को स्थानीय भवन में आयोजित हुई। मातृ वाहिनी की गठन के उद्देश्य से आहूत बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती किरण नथानी अध्यक्ष, श्रीमती. त्रिलोका दास मानिकपुरी मंत्री, श्रीमती दिशा अग्रवाल उपाध्यक्ष एवं कृतिका प्रजापति को नियुक्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि युवा वाहिनी लगातार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क कर संगठन विस्तार के कार्य को गति प्रदान कर रही है।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी रोहित सिंह आर्य, जिला अध्यक्ष परमेश राजा, आई। टी सेल प्रभारी अविलश भट्ट, महिला वाहिनी अध्यक्ष किरण नथानी, संगठन महा मंत्री श्रीमती त्रिलोका दास माणिकपुरी, उपाध्यक्ष श्रीमती दिशा अग्रवाल, आईटी सेल प्रभारी सुश्री कृतिका प्रजापति के अलावा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अपर्णा बाघ, श्रीमती सुभद्रा दास, श्रीमती श्यामला राव, श्रीमती आशा वैष्णव, श्रीमती ज्योति वैष्णव, श्रीमती चंदना शर्मा, श्रीमती डाली वैष्णव, श्रीमती जननी वैष्णव, श्रीमती पूजा गुरुदत्त एवं अन्य उपस्थित थे।
हिन्दू युवा वाहिनी



