राहुल गांधी पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, दर्ज कराई शिकायत मंत्री टीएस सिंह देव ने

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव (Chhattisgarh Health Minister TS Singh Deo) अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को जगदलपुर (Jagdalpur) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि राहुल गांधी के नेपाल दौरे को लेकर जिस तरह से कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही है यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

कानूनी कार्रवाई बेहद जरूरी-मंत्री
मंत्री ने कहा कि, साथ ही चीन के दूतावास को लेकर भी कई तरह की भ्रामक बातें कहीं जा रही है, जो भारत की सेना का भी अपमान है. साथ ही एक राष्ट्रीय नेता की छवि भी धूमिल हो रही है. ऐसे में जिन लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर इस तरह का भ्रामक पोस्ट किया जा रहा है उनपर कानूनी कार्रवाई बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई को लेकर जगदलपुर के कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है. टीएस सिंहदेव ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, बीजेपी नेता हरिश खुराना और मेजर सुरेंद्र पूनिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

Related Articles

Back to top button