स्वर्गीय अजीत जोगी 76 वें जन्मदिवस उत्सव पर राजधानी मे अधिकार दिवस ,बस्तर जिलाध्यक्ष नवनीत चांद भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए

आम जनता से जुड़ी हर समस्या को मिलकर उठाएंगे और उसका निदान करेंगे -नवनीत चांद

राजधानी में जुटे हजारों जनता कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सबने ने मिलकर ठाना अन्याय,असमानता दूर कर बेहतर छत्तीसगढ़ राज्य बनाना है

रायपुर ।स्वर्गीय अजीत जोगी 76 वें जन्म उत्सव पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी द्वारा राजधानी में अधिकार दिवस का कार्यक्रम रखा गया था।जिसमे पार्टी के सभी विधायकों के साथ प्रदेश भर से जनता कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल हुए इस मौके पर जनता कांग्रेस बस्तर के जिलाध्यक्ष एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक युवा नेता नवनीत चांद के कुशल नेतृत्व में पूरे बस्तर से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए ।

इस अवसर पर पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष एवं मुक्ति मोर्चा के के संयोजक श्री नवनीत चांद बताया कि अधिकार दिवस के अवसर पर एकजुटता के साथ यह फैसला किया गया है कि छत्तीसगढ़ के भविष्य हित को लेकर पार्टी एक साथ मिलकर कार्य करेगी पार्टी प्रदेश के अंतिम छोर में रहने वाले व्यक्ति के भी बुनियादी समस्याओं को राजधानी तक पहुंचाएगी अन्याय और असमानता ने छत्तीसगढ़ को विकास के रास्तों से पीछे कर दिया है श्री चांद ने कहा बेहतर विकास के साथ समस्या चाहे छत्तीसगढ़ में से कहीं की हो या बस्तर की पार्टी आम लोगों के हित में एकजुट होकर कार्य करती रही है और करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button