सरकार के विकास कार्यों पर खैरागढ़ की जनता ने जताया भरोसा
खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर संसदीय सचिव ने कहा-जनता सुशासन के साथ


महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने खैरागढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत पर कहा कि जनता ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों व सुशासन पर भरोसा जताया है। जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर सरकार के कामकाज पर मुहर लगाया है। उपचुनाव का यह परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के मुड को समझने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की जनता विकास और सुशासन के साथ है।
संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने बीस हजार से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज की है। यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनहितैषी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना महामारी के विषम परिस्थितियों के बावजूद जो जनहित में काम कराया है और योजना का क्रियान्वयन कराया है उस पर जनता ने अपनी सहमति दी है। कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा तीन सालों में प्रदेश के हर वर्ग किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, अनुसूचित जाति, युवा सभी के लिए काम किया। छत्तीसगढ़ के किसान से लेकर सभी वर्ग खुश है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार सभी की तरक्की के लिये रास्ते खोले है। यही कारण है सभी वर्ग के लोग कांग्रेस की सरकार से खुश है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे को बनाये रखा है। यही कारण है सभी उपचुनाव, नगर निगम, पंचायत चुनाव कांग्रेस ने जीता और वर्तमान उपचुनाव में भी जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को आर्शीवाद दिया है। अब पार्टी की घोषणा के अनुरूप खैरागढ़ को जिला की सौगात मिलेगी। जिला निर्माण से न केवल क्षेत्र का विकास होगा बल्कि प्रशासनिक कार्यों में लोगों को सहुलियत होगी।

Related Articles

Back to top button