खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के एक दिवसीय दौरे पर पहुंची राज्यसभा सांसद व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम


रायपुर।खैरागढ़ चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में प्रचार करने फूलोदेवी नेताम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुई तथा खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं से मिलकर उन्हें कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि निश्चित ही सरकार चुनाव जीतने के 24 घंटे के पश्चात अपने किए गए घोषणा का पालन करते हुए खैरागढ़ को जिला बनाएगी व आने वाले समय में खैरागढ़ क्षेत्र समेत समुचे लोगों का विकास होगा प्रदेश अध्यक्ष के क्षेत्रीय दौरे से महिला कांग्रेस के पदाधिकारी सहित समूचे क्षेत्रीय पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल था तथा अधिक से अधिक संख्या में लोग उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे खैरागढ़, छुईखदान व छुईखदान ब्लॉक के ग्राम कानीमेरा में अनेक सभाओं में उपस्थित हुई व कार्यकर्ताओं से भेंट की जहां पर उनके साथ राजनांदगांव जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी सरिता परघनिया, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अपर्णा फ्रांसिस, महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता श्रुति शुक्ला, राहत परवीन खान व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे तत्पश्चात चुनावी दौरा व प्रचार-प्रसार के समापन के बाद डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी के दर्शन करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची जहां मां बम्लेश्वरी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए दुआ मांगी



