जगतू महारा के ही शहर जगदलपुर में भाजपा व कांग्रेस 22 वर्ष की सत्ता में फिर भी जगतु महारा की एक मूर्ति स्थापित न कर पाना बस्तर के इतिहास के साथ खिलवाड़ -नवनीत चांद

जगदलपुर ।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने बयान जारी करते हुए कहा कि , जगतू महारा के जगतू गुड़ा से बने जगदलपुर शहर में भाजपा व कांग्रेस के सत्ता में वर्षों से काबिज होने के बावजूद भी, महारा समाज द्वारा बस्तर के क्षेत्रीय व नगर सरकार के जनप्रतिनिधियों के पास ,बस्तर में उनके इतिहास को संरक्षित करने के उद्देश्य से जगतू महारा की मूर्ति स्थापित किए जाने ,तो वही ,बस्तर के किसी संस्था को इनके नाम रखने हेतु मांग पत्र बस्तर से राज्य की राजधानी तक के ववजुद्वभी आज पर्यंत तक भाजपा व कांग्रेस किं राज्य व नगर सरकार द्वारा किसी भी चौक पर उनकी मूर्ति स्थापित नही की गई है।विडंबना है कि, चुनाव के वक्त भाजपा व कांग्रेस के लिए महारा समाज की जनसंख्या को बड़े वोट बैंक के रूप में देखने वाली दोनों ही राष्ट्र पार्टियां कांग्रेस व भाजपा के प्रदेश नेतृत्व मुख्यमंत्री एवं बस्तर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इस समाज के मांग को सही ठहरा, उनके इतिहास को संरक्षित करने के लिए जगतू महारा की मूर्ति स्थापित किए जाने का आदेश को राजनीतिक आम सभा के भाषण व नगर सरकार के सामान्य सभा मैं घोषणा तक ही सीमित रखा गया है। यही कारण है कि, आज पर्यंत तक जगदलपुर शहर के किसी भी चौक चौराहों में इस शहर को बसाने वाले जगतू महारा की मूर्ति उनके इतिहास को संरक्षित करने के लिए स्थापित नहीं की गई है। ज्ञात हो कि विगत कुछ माह पूर्व महारा समाज के पदाधिकारियों द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बस्तर संभाग मुख्यालय के किसी भी संस्था का नाम जगतु महारा के नाम पर रखने की अपील की थी ।जिसे स्वीकार कर बस्तर प्रवास में आए मुख्यमंत्री ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम जगतु महारा के नाम करने की घोषणा की थी। पर विडंबना है कि इस घोषणा के आदेश का पालन आज पर्यंत तक नहीं किया गया यह कृत इस बात का सबूत है। कि, चाहे कांग्रेस की सत्ता हो या भाजपा की बस्तर संभाग मुख्यालय के शहर को बसाने वाले जगतू महारा की मूर्ति स्थापना के नाम पर दोनों ही पार्टियां घोषणाओं की राजनीति पर विश्वास करती है। वो जान बुच कर महारा समाज के प्रमुख जगतू महारा के इतिहास के संरक्षित नहीं करना चाहते हैं। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे राज्य सरकार बस्तर के स्थानीय क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नगर निगम सरकार के जनप्रतिनिधि नेता प्रतिपक्ष एवं जिला प्रशासन से यह अपील करता है। कि अगले एक माह में जगदलपुर शहर के बसाहट करता जब तुम्हारा की मूर्ति की स्थापना शहर के मध्य किसी चौक में की जाए एवं उनकी इतिहास का उल्लेख किया जाए ,यदि ऐसा नहीं किया जाएगा तो मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस जे को ,शहर की जनता के साथ आंदोलन धरना प्रदर्शन हेतु मजबूर होना होगा ,जगतू महारा का इतिहास बस्तर के इतिहास का एक बड़ा हिस्सा है ।जिसे संरक्षित करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार बस्तर के स्थानीय क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन का है।

Related Articles

Back to top button