CM भूपेश का घोषणापत्र में ऐलान- जीत के बाद 24 घंटे में खैरागढ़ को बनाएंगे जिला, रमन बोले- एक भी निर्माण नहीं 3 साल में

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 27 बिंदुओं को शामिल किया गया है। घोषणा पत्र को कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित कांग्रेस नेता ने जारी किया।

सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर भी इसे शेयर किया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणापत्र है। चुनाव जीतने के 24 घंटों के भीतर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाया जाएगा। वहीं साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालाबांधा को उप-तहसील बनाया जाएगा। इसके अलावा खैरागढ़ में स्व. देवव्रत सिंह की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। एकमात्र संगीत महाविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने पहल की बात घोषणा पत्र में की गई है। रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम भूपेश ने डॉ. रमन के वीडियो पर भी कहा कि 15 साल में कभी जमीन पर उतरे नहीं। जब उतरे तो पान ठेले वाला ही पूछ रहा है कि बड़े दिनों बाद दिखे डॉक्टर साहब…।

पिछले तीन साल में खैरागढ़ को एक रुपये नहीं दिया
इधर कांग्रेस के घोषणा पत्र पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा तीन साल में खैरागढ़, छुईखदान, गंडई में एक रुपये का निर्माण नहीं कराया। अब शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता और बकाया बोनस देने की तरह ही 24 घंटे में जिला बना देंगे? देवव्रत सिंह जब कांग्रेस में थे तब प्रताड़ित किया, अब उनकी प्रतिमा बनाने की बात कर रहे हैं।

पानी खाने पहुंचे रमन, सोशल मीडिया में रहा वायरल
दूसरी तरफ डॉ. रमन सिंह ने जब खैरागढ़ के पान का मजा लिया तो सोशल मीडिया पर लिखा- कहना ही क्या है- खैरागढ़ के स्वादिष्ट पान का! मिठास ऐसी है कि ताउम्र याद रहेगी। खैरागढ़ के सिर्फ पान में मिठास नहीं है, खैरागढ़वासियों के व्यक्तित्व में भी ऐसी ही मिठास है। इस तस्वीर में डॉ. रमन के साथ छत्तीसगढ़ के सियासी लोगों में सबसे बड़े पान प्रेमी बृजमोहन अग्रवाल भी दिख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button