चार्जशीट दायर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ, यौन शोषण और पीछा करने का आरोप

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर 2020 में दर्ज यौन उत्पीड़न और पीछा करने के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दायर किया है। गणेश आचार्य पर महिला को-डांसर ने आरोप लगाया था। गुरुवार को पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। गणेश आचार्य के साथ उनके एक असिस्टेंट पर भारतीय दंड संहिता की तमाम धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत की जांच कर रहे ओशिवारा पुलिस अधिकारी संदीप शिंदे ने बताया कि हाल ही में अंधेरी के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में चार्जशीट दायर किया गया है।
गणेश आचार्य और उनके असिस्टेंट पर धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न), 354-सी, (Voyeurism), 354-डी (पीछा करना), 509 (महिला की मर्यादा का अपमान करना), 323 (चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (अपराध करने का इरादा) के तहत चार्ज किया गया है।

कोरियोग्राफर का नहीं आया रिएक्शन

इस मामले में गणेश आचार्य ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। गणेश आचार्य पर उनके कुछ सहकर्मियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिससे उन्होंने इनकार किया था। फरवरी 2020 में उनकी कानूनी टीम ने कहा था कि वे मानहानी का केस करेंगे।

इस मामले में गणेश आचार्य ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। गणेश आचार्य पर उनके कुछ सहकर्मियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिससे उन्होंने इनकार किया था। फरवरी 2020 में उनकी कानूनी टीम ने कहा था कि वे मानहानी का केस करेंगे।
पीड़िता के आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कोरियोग्राफर पर आरोप लगाया कि आचार्य ने उनके यौन संबंधों को ठुकराने के बाद परेशान किया था। उन पर भद्दे कमेंट्स करने, पॉर्न मूवी दिखाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया

Related Articles

Back to top button