रायगढ़ निगम की कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने घर में जहर खाकर की आत्महत्या, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम की पार्षद संजना शर्मा ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार दोपहर वह जिंदगी की जंग हार गई। संजना शर्मा कांग्रेस की बहुत चर्चित और तेज तर्रार नेता थीं। उन्होंने खुदकुशी क्यों की अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। संजना वार्ड क्रमांक-28 से पार्षद थीं। चक्रधर नगर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को रायगढ़ नगर निगम के बजट सत्र में पार्षद संजना शर्मा शामिल हुई थीं। शाम को घर वह पहुंची। इसके बाद देर रात ही उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। पार्षद संजना के भाई ने जब गुरुवार दोपहर उन्हें उल्टी करते देखा तो उन्हें जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली। संजना को दोपहर करीब ढाई बजे मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पार्षद ने किन कारणों से जहर का सेवन किया, इसका पता अभी फिलहाल नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
बता दें कि पार्षद संजना शर्मा 3 माह पहले निगम सभापति के कक्ष में महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह से विवाद के बाद चर्चा में आई थीं। बरखा सिंह ने अतिक्रमण के मुद्दे पर सभापति चैंबर में घुसकर संजना शर्मा को गालियां दीं और हाथापाई की थी। इस घटना की संजना शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं से शिकायत की थी। कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों सहित कांग्रेस नेता व अन्य



