लोकसभा में उठा बस्तर के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का मामला..

बस्तर सांसद दीपक बैज ने प्रश्नकाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर मामला उठाया..

जगदलपुर।दिनांक 28 मार्च को लोकसभा के प्रश्नकाल में बस्तर सांसद दीपक बैज ने बस्तर के विकास को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का मामला उठाया इस दौरान उन्होंने कहा की बस्तर में जो सड़के स्वीकृति हुई है वो समय पर नहीं बन पा रही है। इस हेतु थोड़े और समय की आवश्यकता है साथ ही वर्तमान में फेस थ्री के अंतर्गत कार्य चल रहे है श्री बैज ने बताया बस्तर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण वहां के बहुत से गांव आज भी सड़को से नही जुड़ पाए है इसे जोड़ने के लिए सांसद बैज ने केंद्रीय राज्य मंत्री से उनकी कार्य योजना के बारे में जानकारी मांगी।

Related Articles

Back to top button