दाखिल किया कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा ने पर्चा, CM भूपेश ने भाजपा प्रत्याशी कोमल को पिटा हुआ चेहरा बताया

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नीलांबर वर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम व कई मंत्रियों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस उम्मीदवार ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन पत्र जमा किया। बाबा फतेह सिंह हॉल से जुलूस निकला। रैली में सीएम कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते नजर आए। सीएम बघेल ने भाजपा प्रत्याशी को पिटा हुआ चेहरा बताया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत बताते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी दावेदार योग्य एवं मजबूत थे, लेकिन प्रत्याशी एक ही बनता है। पार्टी हाईकमान के निर्णय का हम सबको पालन करना है। कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने पूरी ताकत और ईमानदारी से काम कर एक बार फिर छत्तीसगढ़ में विकास पर बटन दबाना है और कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलानी है। पत्रकारों से चर्चा में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी सरकार के कामकाज के आधार पर वोट मांगेगी। मुख्यमंत्री भूपेश ने इस दौरान भाजपा के उम्मीदवार कोमल जंघेल को पिटा हुआ चेहरा बता दिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा- ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की विकासशील सोच वाली सरकार भूपेश बघेल के नेतृत्व में काम कर रही है। हम लगातार चुनाव में विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच गए हैं। उसी तर्ज पर खैरागढ़ में भी हम ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करेंगे। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि खैरागढ़ का नेतृत्व आप सबके बीच की प्रत्याशी के हाथों में आने वाली है। कांग्रेस व प्रदेश सरकार के विकास नीति के पक्ष में मतदान कर जीत दिलाएं। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करनी है।

Related Articles

Back to top button