राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार होंगी यशोदा वर्मा

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से यशोदा वर्मा उम्मीदवार होंगी। अभी-अभी इस बात की घोषणा नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से जारी की गई है। खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रही हैं। यशोदा वर्मा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले जिला पंचायत की सदस्य रही हैं।



