थाने में फांसी लगाकर हेड काॅन्स्टेबल ने की आत्महत्या, मालखाने में फंदे से लटका मिला शव

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में खुदकुशी का मामला सामने आया है। यहां शनिवार को देर रात एक हेड काॅन्स्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने के ही मालखाने में उसका शव फंदे से लटका मिला। जब काॅन्स्टेबल का बेटा उसे ढूंढते हुए थाने पहुंचा तब जाकर उसे इस घटना का पता चला। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कोंडागांव पुलिस में हेड काॅन्स्टेबल के रूप में पदस्थ टेकराम ध्रुव की ड्यूटी मालखाने में लगी थी। बताया जा रहा है कि वह मालखाने के प्रभारी भी थे। रविवार कर दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास टेकराम ड्यूटी खत्म कर घर गए। फिर वे शाम को लगभग 7 बजे किसी काम के लिए जाने की बात कहकर घर से निकल गए। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटे। देर रात तक जब वे घर नहीं आए तो उनका बेटा उनकी तलाश में निकला।

टेकराम के बेटे ने आसपास उसका पता किया, मगर जब कोई जानकारी नहीं मिली तो वह थाने गया। उसने देखा कि थाना परिसर में ही टेकरासम की बाइक खड़ी हुई थी। इस पर उसने थाने में जानकारी जुटाई, लेकिन लोगों ने कहा कि उनमें से किसी ने भी टेकराम को नहीं देखा। इसके बाद जब वह पुराने थाने की बिल्डिंग में फर्स्ट फ्लोर पर बने मालखाने में उन्हें तलाश करने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कमरे में उनका शव फांसी से लटक रहा था।

Related Articles

Back to top button