छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या की घटना सामने आई – ओवरब्रिज के पास मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सरस्वती नगर थाना इलाके में एक महिला का शव मिला है। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। यह घटना आज सुबह की है।

 

बताया जा रहा है कि अमनाका ओवरब्रिज से गुजर रहे लोगों द्वारा पुल के नीचे एक महिला का शव देखा गया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया। मृतक महिला की पहचान काली बाई नायक उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई है। जो मोतीलाल नगर कोटा से है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button