मुहर डबल इंजन सरकार के काम पर, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह बोले- नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे देश के प्रधानमंत्री

रमन ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है। सरकार बेहतर काम करती है। डबल इंजन की सरकार का रिजल्ट दिखता है। आज उत्तर प्रदेश में सारी अफवाहों के बाद विकास, विश्वास, विचार और तरक्की की जीत है। गुरुवार को चार राज्यों में भाजपा की जीत से उत्साहित डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

यह भाजपा के विकास, विश्वास और विचार की जीत
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस चुनाव परिणाम से साफ संकेत मिल रहे हैं कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। रुझान से पता चल रहा है कि भाजपा उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में पूर्ण बहुतम से सरकार बना रही है। जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों पर मुहर लगाया है। यह जीत विकास, विश्वास और विचार की जीत है।

पूर्व मंत्री मूणत ने ट्वीट कर CM भूपेश पर बोला हमला
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीट कर सीएम भूपेश बघेल और राहुल गांधी पर हमला बोला। मूणत ने कहा कि घर आ जाओ आलमपनाह असम और उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को खुशी देते हो, छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं से कैसा बैर? भूपेश जी, राहुल गांधी 2.0 बनने की ओर अग्रसर हैं! अब क्या हैट्रिक लगाकर मानेंगे!? मूणत का यह ट्वीट पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा को मिल रही बढ़त के बाद आया है।

Related Articles

Back to top button