बिलासपुर: फांसी लगाकर पीएससी की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, किराए के कमरे में लटकती मिली छात्रा की लाश.!!

बिलासपुर (bilaspur) में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएससी (PSC) की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी (PSC student suicide) लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। छात्रा की लाश किराए के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला हैं। बताया जा रहा की युवती का कमरा मंगलवार से ही अंदर से बंद था। जब आसपास के लोगों ने आवाज दी तो छात्रा ने दरवाजा नही खोला। जब खिड़की से देखा गया तो छात्रा की लाश लटकती हुई दिखी । जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम (postmartum) के लिए भेजा दिया गया। पुलिस को मौके पर किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट (suicide note) नही मिला हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। जिसे खंगाला जा रहा है
मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा का नाम प्रियंका गुप्ता उम्र 27 वर्ष था। अंबिकापुर की रहने वाली थी और बिलासपुर में किराए के कमरे में रहकर पीएससी की तैयारी कर रही थी। वह कुछ दिन पहले बिलासपुर आई थी। घटना की सूचना पुलिस द्वारा उसके परिजनों को दे दी गई है।



