Election Result 2022: यूपी में चला बुलडोजर, भगवा उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी

Election Result 2022: उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। भाजपा पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी बंपर जीत के साथ सरकार बना रही है। पांचों राज्यों की मतगणना में चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज अपनी सीट हार रहे हैं। यूपी में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत के साथ योगी राज वापस लौट रहा है। सपा को हालांकि 2017 के मुकाबले काफी ज्यादा सीटें मिली हैं लेकिन सरकार बनाने का सपना एक बार फिर धराशायी होता जा रहा है।

उत्तराखंड की बात करें तो कांग्रेस के सीएम फेस हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रतिद्वंदी भुवन चंद्र कापड़ी से चुनाव हार गए हैं। हालांकि रूझानों के मुताबिक यहां भाजपा एक बार फिर सत्ता रिपीट कर रही है।

पंजाब में बड़ा उलटफेर करते हुए आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। आप के सीएम फेस भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से जीत चुके हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी की बुरी दशा जारी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट हार गए हैं। उन्हें आप कैंडिडेट जीवनजोत कौर ने हरा दिया है। अकाली परिवार भी इस चुनाव में बुरी हार का सामना कर रही है। पार्टी के दोनों दिग्गज प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल अपनी सीटें हार गए हैं। यहां कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पटियाल सीट से चुनाव हार गए हैं।

चुनाव से पहले भ्रम फैलाया गया, पर नाकाम हुईं साजिशें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने देखा होगा कि बीते 5 सालों में डबल इंजन की सरकार ने जिस तरह से यूपी में सुरक्षा देने का काम किया, उसे लोगों ने सराहा है। हमने जिस तरह से पीएम मोदी की लीडरशिप में विकास और कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया है, उसका परिणाम है कि आज जनता ने जातिवाद, वंशवाद की राजनीति को परास्त कर दिया है।

दोनों सीट पर नौसिखियों से हार गए चन्नी
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भदौड़ सीट से चन्नी को आप के प्रत्याशी लाभ सिंह उगोके ने 37,558 मतों से शिकस्त दी है। वहीं चमकौर साहिब सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री को आप के चरणजीत सिंह ने 7942 मतों से पराजित किया है।

दोनों सीटों पर नौसिखियों से हार गए चरणजीत चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को गुरुवार को भदौड़ और चमकौर साहिब सीटों से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। चन्नी हाल के दिनों में पहले व्यक्ति हैं, जो मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हार गए हैं।

दोनों सीटों पर नौसिखियों से हार गए चरणजीत चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को गुरुवार को भदौड़ और चमकौर साहिब सीटों से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। चन्नी हाल के दिनों में पहले व्यक्ति हैं, जो मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हार गए हैं।

इस हार से हैरान हूं, न जाने क्यों भाजपा को जिता रही है जनता: हरीश रावत
हार के बाद हरीश रावत का दुख छलगा है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए, परिणाम बहुत आश्चर्यजनक हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इतनी भारी महंगाई के बाद, अगर यह जनता का जनादेश होता, तो लोक कल्याण और सामाजिक न्याय की परिभाषा क्या होती? इसके बाद ‘बीजेपी जिंदाबाद’ कहने वाले लोग मुझे समझ नहीं पाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी अभियान रणनीति अपर्याप्त थी और मैं इसे अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में स्वीकार करता हूं।

BJP की जीत पर अपर्णा यादव बोलीं- हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई सब के सब हैं भाजपाई
अपर्णा यादव ने कहा कि जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते थे उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है, मेरे विश्वास की प्रचंड जीत हुई है। जिस तरह से योगी जी ने इसे आत्मसात किया मुझे लगता है कि इससे अच्छी सरकार नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि आज मैं सिर्फ एक ही नारा दूंगी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब के सब हैं भाजपाई। हम 10 मार्च को ‘जय श्री राम’ के साथ सरकार बना रहे हैं…; तुष्टीकरण की राजनीति और जाति के आधार पर राज्य को बांटने वालों के लिए यह करारा जवाब है।

Related Articles

Back to top button