अखिल भारतीय मछुआ कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ आयोजन


अखिल भारतीय मछुआ कांग्रेश का राष्ट्रीय अधिवेशन , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री टी एन प्रथापन की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुआ कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम आर निषाद और कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र धीवर ने भाग लिया भारत वर्ष की सभी राज्यों से आए मछुआ कांग्रेश के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया एवं अपने अपने राज्य की मछुआरों की समस्याओं को रखा जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य में मछुआरों को हो रही समस्याओं पर भी माननीय श्री एम आर निषाद ने प्रकाश डाला है केंद्र के मोदी सरकार के गलत निवेश नीति के कारण मछुआरों को समुद्र में मत्स्य आखेट करने वालों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आगामी मई माह से समुद्र अधिकार यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा जो रामेश्वरम कन्याकुमारी से होते हुए गोवा महाराष्ट्र एवं गुजरात तक जाएगी जिसका शुभारंभ माननीय राहुल गांधी जी करेंगे ।
मछुआ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री एम आर निषाद ने तीर्थ स्थल कन्याकुमारी ,बालाजी एवं भारत माता, स्वामी विवेकानंद मंदिर का दर्शन किया एवं छत्तीसगढ़ के मछुआरों और छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button