प्रेमकहानी का दर्दनाक अंत, महिला ने प्रेमी को बुलाया घर, भाईयों ने बेरहमी से पीटकर तार से घोंटा गला; गंगनहर में फेंका शव

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने एक हफ्ते बाद पाली गांव (Pali Gaon) के रोबिन हत्याकांड (Robin Murder case) का पर्दाफाश किया है. इस मामले में दो महिलाओं, तीन सगे भाइयों और उनके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि पड़ोसी महिला ने अपनी भाभी और तीन भाइयों के साथ मिलकर साजिश के तहत रॉबिन (Robin) को उनके घर में ही मार डाला था।
इसके बाद शव को कार में रखकर कोट गांव (Kota gaon) स्थित गंगा नहर (Ganga Nahar) में फेंक दिया.
पुलिस ने आरोपी के इशारे पर घटना में प्रयुक्त मृतक का इलेक्ट्रिक केबल, कार और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. DCP सेंट्रल नोएडा हरिश्चंद्र ने बताया कि पाली गांव निवासी रोबिन 28 फरवरी की रात अचानक घर से गायब हो गया. इसके बाद 1 मार्च को परिवार ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस (Surguja Kotwali Police) को रॉबिन (Robin) के लापता होने की सूचना दी.
पुलिस ने रॉबिन (Robin) के मोबाइल की कॉल डिटेल चेक की तो पता चला कि उसने आखिरी बार पड़ोस में रहने वाली महिला से बात की थी। पुलिस ने महिला और उसके भाइयों से पूछताछ की तो रॉबिन (Robin) की हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि रोबिन (Robin) का पड़ोस की एक महिला से प्रेम प्रसंग (Love Affair) चल रहा था। इसकी जानकारी महिला के परिवार वालों को हुई।
इसी के चलते 28 फरवरी की रात को घरवालों ने रोबिन (Robin) को अपने घर बुलाया और बेरहमी से उसकी हत्या कर शव को कार में डालकर गंगा नहर (Ganga Nahar) में फेंक दिया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पांच दिन बाद रॉबिन (Robin) का शव गंगा नहर (Ganga Nahar) से बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं अंजू और मोनिका (Anju or Monika), तीन सगे भाइयों रवि (Ravi), सागर (Sagar), सुबोध (Subodh) और उनके दोस्त मनीष (Manish) को गिरफ्तार किया है.
बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने रोबिन (Robin) की बेरहमी से हत्या की थी। ताकि किसी को पता न चले कि सबसे पहले रॉबिन (Robin) के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया और उसके बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। इसके बाद आरोपी ने रोबिन (Robin) के साथ मारपीट की और बिजली के तार से गला घोंटकर खिड़की पर लटका दिया। आरोपी रोबिन (Robin) को अपनी कार में मृत मानकर रोबिन को कोट गांव (Kota Gaon) स्थित गंगा नहर (Ganga Nahar) में ले गया था। लेकिन जब वह वहां पहुंचा तो रॉबिन थोड़ा हिलने लगा। इसके बाद आरोपी ने फिर उसे पीट-पीटकर मार डाला और शव को गंगा नहर (Ganga Nahar) में फेंक दिया।
आरोपियों ने अपने घर के कैमरे बंद कर लिए
ADCP सेंट्रल नोएडा इलामारन जी ने बताया कि परिवार ने साजिश के तहत रॉबिन (Robin) की हत्या की थी. आरोपी के घर में CCTV कैमरे लगे हैं लेकिन घटना के वक्त आरोपी ने कैमरे बंद कर रखे थे। पुलिस ने DBR को कब्जे में लेकर फुटेज खंगाली लेकिन उस दिन का कुछ पता नहीं चला।
शव को ठिकाने लगाने के लिए दोस्त की मदद ली
आरोपितों ने दादरी में रहने वाले अपने दोस्त मनीष (Manish) को शव ठिकाने लगाने के लिए बुलाया था और साथ ले गया था। जबकि रॉबिन (Robin) का फोन तोड़कर झाड़ियों में फेंक दिया गया था। लेकिन पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल से आरोपी को पकड़ लिया।



