शासकीय राशन दुकान में वितरण फोर्टिफाईड चावल को प्लास्टिक चावल के नाम से फैला है अफवाह, हितग्राहियों खाने में नहीं दिखा रहे हैं रूचि, इस अफवाह को सार्वजनिक रूप से जागरूक करें राज्य सरकार व खाद्य अधिकारी–भरत कश्यप

बस्तर/जगदलपुर:- बस्तर छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के द्वार हितग्राहियों को शासकीय उचित मूल्य दुकान में बंट रहा है फोर्टिफाईड चांवल का अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक चावल का नाम से फैला हुआ है अफवाह। BPL-APL कार्ड धारकों पूरा जानकारी ना होने के कारण हितग्राहियों खाने में नहीं दिखा रहे हैं रूचि। ग्रामीणों का शिकायत के बाद जनता कांग्रेस जे प्रदेशाध्यक्ष STप्रकोष्ठ व मुक्तिमोर्चा जिलाध्यक्ष भरत कश्यप ने फुड अधिकारियों से फोन पर जानकारी मांगने पर उनका कहना है इस फोर्टिफाईड चावल से कुपोषण एवं एनीमिया जैसे अन्य बिमारियों का बचाव का काम करता है, लेकिन इसका जानकारी ना ही राशन दुकान संचालकों को पता है ना ही हितग्राहियों को। ग्रामीणों क्षेत्र में फार्टिफाईड चावल का प्रचार-प्रसार ना होने के कारण इस चावल का खाने में उपयोग नहीं कर रहे हैं क्योंकि इस फोर्टिफाईड चावल का जानकारी खाद्य अधिकारीयो या राशन दुकान संचालन नहीं दे रहे हैं। राज्य सरकार व जिला अधिकारीयों से मांग हैं गांव-गांव जाकर लोगों को इस फोर्टिफाईड चावल का फायदा का जानकारी देकर जागरूक करें।

Related Articles

Back to top button