गर्मी आई नहीं कि बकावंड में पेयजल को लेकर भारी परेशानी ठीक करें नहीं तो होगा आंदोलन – नीलांबर


जगदलपुर।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष जनता कांग्रेस जे के प्रदेश सचिव नीलांबर भद्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि बकावंड विकासखंड के ग्राम पंचायत बकावंड में पिछले 4-5- दिनों नल जल योजना बंद पड़ी है, ऐसा पहली बार नही हुआ है हर दो तीन महीनों में ऐसा होता रहता है ग्रामीणों को पेयजल की भारी परेशानी हो रही है गांव में हैंडपंप है परन्तु उसमे न बाल्टी, टप आदि रखेने का भी कोई व्यवस्था नही और आसपास साफ-सफाई का अभाव देखी जा सकती है!
ग्रामीण इस समस्या को लेकर प्रशासन को अवगत करा चुके है,फिर भी समस्या जस की तस बनी पड़ी है! इसमें ग्राम पंचायत सरपंच कलावती को भी कहीं बार मौखिक रूप से ग्रामीणों ने बताया है की वह खाली ग्रामीणों के साथ आश्वासन दे दे कर झूठ बोलती रहती है ग्रामीणों ने यह कहा है कि इस समस्या का निराकरण तत्काल ना होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है
के माध्यम से ग्राम पंचायत के सरपंच से चाहती है कि यह समस्या जल्द से जल्द ठीक करे अन्यथा आक्रोशित भाव से उग्र आंदोलन करने में बाध्य होगी !



