जौनपुर: बस्तर साँसद दीपक बैज ने ग्राम पंचायत मखमेलपुर में किया धुंआधार चुनाव प्रचार

बस्तर साँसद दीपक बैज ने ग्राम पंचायत मखमेलपुर में किया धुंआधार चुनाव प्रचार

◾जौनपुर का कॉंग्रेस के प्रति उत्साह बता रहा है कि परिवर्तन तय – सांसद बैज

उत्तर प्रदेश-जौनपुर/आज बस्तर साँसद दीपक बैज ने जौनपुर सदर विधानसभा के कॉंग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के पक्ष में ग्राम पंचायत मखमेलपुर में धुंआधार प्रचार किया व कॉंग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों जीत दिलाने अपील की…

इस अवसर पर साँसद बैज ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा-आज केंद्र में बैठी मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ जनता को लूटने का काम किया है, आज केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से बढ़ती पेट्रोल,डीजल व रसोई गैस की बढ़ती महंगाई से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है,युवा बेरोजगारी से त्रस्त है.व्यापारी वर्ग आर्थिक मंदी झेल रहा है.समाज का प्रत्येक वर्ग इनकी जनविरोधी नीतियों से बुरी तरह से त्रस्त हो चुका है.जिस कारण से आज देश में बेरोजगारी, महंगाई और अपराध चरम पर हैं.इन्होंने नोटबंदी किया जिसके कारण देश में कई उद्योग चौपट हो गए हैं. लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा है.केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का बंटाधार हो गया,चुनाव आते ही केंद्र सरकार को जनता की फिक्र सताती है पर इनकी जुमलेबाजी व छलावा को जनता भलीभांति समझतीं व जानती है और इसका जवाब यही जनता इनको अपने मतों से जरूर देगी,श्री बैज ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी.

इस दौरान शकील रिजवी,दुर्गेश राय,सुशील मौर्य,महेश कश्यप,केदार ढेक,आशीष मिश्रा, प्रवीण राणा,जितेंद सिन्हा,निलय कश्यप (नानू), जाहिद हुसैन,सौरभ तिवारी,मोना पाढ़ी,संस्कार श्रीवास्तव,भँवर मौर्य,मुकुंद ठाकुर,शेख वसीम,रामनाथ जोगी एवम अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button