श्यामा चरण शुक्ल को कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया याद


रायपुर।रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नेता श्यामा चरण शुक्ल की जन्म दिवस पर उनकी जयंती मनाई. कांग्रेस के नेताओं ने श्यामाचरण के किए गए राजनीतिक और सामजिक विकास कार्यों को याद किया. इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजली भी अर्पित की गई है.
श्यामा चरण से लेनी चाहिए सीख
युवा नेता अभिषेक शुक्ला ने बताया कि श्यामा चरण एक अच्छे राजनेता ही नहीं अपितु एक अच्छे संगठन चलाने वाले नेता भी थे. कांग्रेस कायकर्ताओ को एक सुत्र में बांधने का काम किया करते थे. उनके कारण आज भी कांग्रेस मजबूत होकर कार्य कर रही है. आज के नेताओं को उनसे सीख लेनी चाहिए.



