डिजिटल सदस्यता अभियान के गुरु खुशवंत साहेब को बनाए गए सत्यापित मुख्य नामांकनकर्ता

बादल भारद्वाज को सत्यापित नामांकनकर्ता बनाए गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब जी को डिजिटल सदस्यता अभियान के सत्यापित मुख्य नामांकनकर्ता और बादल भारद्वाज को सत्यापित नामांकनकर्ता बनाए गए। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर घर जाकर कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को जोड़ रहे हैं। आगामी चुनाव और संगठनात्मक रूप से पार्टी को मजबूत करने को प्रदेश में 10 लाख कांग्रेस के नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी को लेकर प्रदेश भर में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर अभियान को गति देने का काम किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button