मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे के बस्तर के नेता पहुंचे, जगदलपुर ब्लॉक के बमनी ग्राम पंचायत चौपाल लगा सुनी ग्राम वासियों की समस्याएं -अजय बघेल

नगरनार स्टील प्लांट के समीप बसा, बमनी ग्राम पंचायत विकास से कोसों दूर ग्रामवासी समस्याओं से त्रस्त,क्षेत्रीय विधायक उत्तर प्रदेश में पसीना बहाने में व्यस्त -नवनीत चांद

जगदलपुर ब्लॉक में स्थित ग्राम पंचायतों के विकास अधिकार समस्याओं के समाधान पर यदि राज्य सरकार, जिला प्रशासन ,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों उदासीन रविया रहा बरकार ,तो सड़कों का आंदोलन निश्चित -नवनीत चांद/अजय बघेल

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद , जगदलपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजय बघेल द्वारा जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बमनी में आयोजित जन चौपाल में पहुंचकर ग्राम वासियों की सुनी जन समस्याएं, ग्राम वासियों ने बताया कि मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी हुई मांगों पर भी ग्राम सभा में लगातार आवेदन दिए जाने के बाद आज पर्यंत तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्राम के कुछ ऐसे भी वार्ड हैं जहां ना तो सीसी सड़क है ।ना ही स्ट्रीट लाइट पीने की पानी की समस्याओं को लेकर भी ग्राम वासियों को रोजाना समस्याओं से 2 -4 हाथ करना पड़ता है। वही ग्राम के बुजुर्गों माता बहनों वह विधवा बहनों ने बताया कि समाज कल्याण की तरफ से पेंशन देने की योजना सिर्फ कागजों तक सीमित है। परंतु वास्तविकता में जिन्हें इस योजनाओं की सख्त जरूरत है। उन्हें इस योजना से वंचित होना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत की जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व अधिकारियों द्वारा भी ना ही इन समस्याओं के प्रति ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। ना इन समस्याओं को सुलझाने के कोई प्रयास की तरफ पहल किया जा रहा है। विधायक, चुनाव के दौरान वोट मांगने के लिए आते हैं। परंतु समस्याओं से अवगत कराने के पश्चात भी उनकी तरफ से सिवाय आश्वासन के आज पर्यंत कुछ नहीं मिला ,ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनने के बाद बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहा कि जगदलपुर ब्लॉक मे स्थापित बमनी ग्राम पंचायत एवं अन्य पंचायतों में निवासरत लोक समस्याओं के समाधान हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाते हुए हो गए त्रस्त हैं। परंतु क्षेत्र विधायक बस्तर की समस्याओं को सुलझाने के बजाय उत्तर प्रदेश में संचालित विधानसभा चुनाव में गली-गली प्रचार में पसीना बहाने में व्यस्त हैं।यह इस बात का प्रमाण है ।कि कांग्रेस हो भाजपा दोनों के विधायकों ने क्षेत्रीय जनता वह उनकी समस्याओं को दरकिनार कर हमेशा अपनी पार्टी की रीति नीति पर ही अपना कार्यकाल पूरा किया है । यही कारण है कि जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में 10 साल रहने वाले पूर्व विधायक व वर्तमान विधायक अपने व्यक्तिगत प्रयासों से किए गए किसी भी सफल कार्य को जनता के समक्ष गिनाने में असफल है। ग्राम वासियों की समस्याएं पूर्णता वाजिब है। और इन समस्याओं का समाधान ग्राम पंचायत स्तर ,जनपद स्तर एवं जिला स्तर पर निराकरण किया जाना चाहिए, यदि आगामी दिनों में राज्य सरकार जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अंग अर्थात क्षेत्र की जनता के समस्याओं के समाधान हेतु गंभीरता पूर्वक पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से प्रयास नहीं किए गए, तो बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेतृत्व में जगदलपुर ब्लॉक के समस्त ग्राम पंचायतों में निवासरत जनता के साथ सड़क का आंदोलन किया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ बमनी गांव से कुछ किलोमीटर दूर स्थापित एनएमडीसी के स्टील प्लांट के कार्य योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि, एक तरफ एनएमडीसी द्वारा संयंत्र स्थापित क्षेत्र को विकसित करने हेतु विभिन्न योजनाओं की निधि जिला प्रशासन राज्य सरकार को देने की बात कहीं जाती है ।वहीं दूसरी तरफ प्लांट से सीधे प्रभावित ग्राम पंचायत है।उन्हें डीएमएफटी जैसी खनिज योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा ,एनएमडीसी को चाहिए की वो अपने क्षेत्रीय ब्लॉक के सभी गांव को गोद ले, उनकी समस्याओं से अवगत हो ,उनके समाधान की पहल करें, इस दौरान बमनी ग्राम पंचायत के साथ-साथ अन्य ग्राम पंचायत के निवासी एवं मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button