वन मंत्री श्री अकबर श्री रामचरित मानस महायज्ञ आयोजन में शामिल हुए, ज्योति कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख रूपए देने की घोषणा की

रायपुर।वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज कवर्धा विधानसभा अन्तर्गत ग्राम बंदौरा में आयोजित 9 दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ, रामकथा सप्ताह ज्ञान में शामिल हुए। उन्होंने रामकथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने यज्ञ कुंड का परिक्रमा कर नारियल अर्पित किए। मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणों की मांग पर शीतला मंदिर परिसर में ज्योति कलश कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख रूपए देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उन्होंने यज्ञ समिति को 11 हजार रुपए नगद भेट की। आयोजन समिति द्वारा श्री अकबर का शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। 

Related Articles

Back to top button