कोरिया प्रवास में साँसद बैज स्वागत का सिलसिला लगातार जारी..बस्तर साँसद दीपक बैज का मरवाही विधानसभा के पदाधिकारि व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत

दीपक बैज ज़िंदाबाद के नारों से गुंजा मरवाही
जगदलपुर।
बस्तर साँसद दीपक बैज अपने निजी एक दिवसीय कोरिया प्रवास पर है,जहां जगह-जगह युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा साँसद बैज का स्वागत-सत्कार किया जा रहा है कोरिया प्रवास पर निकले साँसद बैज का काफिला मरवाही पँहुचा जिसके बाद मरवाही विधानसभा के पदाधिकारि व कार्यकर्ताओं के द्वारा साँसद बैज का शॉल व फूलमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस दौरान साँसद बैज ने मरवाही विधानसभा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत हेतु आभार व्यक्त किया है।



