Kacha Badam के गाने पर उर्फी जावेद ने लगाने पर लगाए ठुमके, पहनी ऐसी ड्रेस यूजर्स ने किया ट्रोल

इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं उर्फी जावेद ने एक बार फिर से तहलका मचा दिया है। वैसे तो उर्फी कुछ भी करें वह चर्चा में आ ही जाती हैं। इस बार उन्होंने बैकलेस होकर डांस किया है। वह ‘काचा बादाम’ (Kacha Badam) गाने पर डांस कर रही हैं। यह एक बंगाली गाना है जो कि सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल है। तमाम यूजर्स इस पर डांस करते हुए रील्स शेयर कर रहे हैं। अब कुछ ट्रेंडिंग हो और उर्फी वह ना करें ऐसा कैसे हो सकता है। उन्होंने भी इस बार ‘काचा बादाम’ पर जमकर ठुमके लगाए। वीडियो आते ही यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करने लगे।
बैकलेस ड्रेस में ठुमके

उर्फी ने ब्लैक कलर का बैकलेस टॉप पहना हुआ है। साथ ही ब्लू डेनिम पहना है। उन्होंने बालों का पोनी बनाया है। गाना बजते ही उर्फी अपने में मस्त होकर डांस कर रही हैं। वीडियो में वह काफी हॉट लग रही हैं। वीडियो के साथ उर्फी ने कैप्शन में लिखा- ‘Kachaa badaammm ! Badaam badaam ! #reels’

यूजर्स करने लगे ट्रोल

उर्फी को ट्रोल करने वालों की कमी नहीं रही। एक यूजर ने कहा, ‘कोई बताएगा ये ड्रेस पहनी कैसी है?’ एक ने कहा, ‘कपड़े तो पहन लिया करो।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘क्या यह ड्रेस आपने आगे फेविक्विक से चिपका रखी है?’

हालांकि उर्फी के फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक ने फैन ने लिखा, ‘ईस्ट या वेस्ट उर्फी दी इज बेस्ट।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘सेक्सी बैक।‘ एक ने कहा, ‘अरे उर्फी तेरी अदा।‘ एक फैन लिखती हैं, ‘सो हॉट बेबी।‘

सेल्फी लेने पहुंचा था शख्स

उर्फी अपने अतरंगी फैशन के लिए जानी जाती हैं। उन्हें अक्सर ट्रोल भी किया जाता है लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं तभी उनका एक फैन गुटखा खाते हुए आता है और वहीं थूकते हुए उनके साथ सेल्फी लेने लगता है। वहां मौजूद पैपराजी शख्स को टोकते भी हैं लेकिन उर्फी लगातार हंस रही होती हैं।

Related Articles

Back to top button