पुर्व विधायक बाफना ने की रेलमंडल डीआरएम से मुलाकात,समस्याओं के निराकरण हेतु सौपा ज्ञापन

जगदलपुर प्रवास पर आए वॉल्टेयर रेल मण्डल विशाखापट्टनम के डीआरएम अनूप कुमार सतपति के आगमन पर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक संतोष बाफना ने मुलाकात कर के.के. रेल लाईन की बस्तर क्षेत्र से संबंधित मांगों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जिसमें उन्होंने डीआरएम के समक्ष बस्तर के जनमानस की वर्तमान आवश्यकताओं एवं यात्री दबाव को देखते हुए विशाखापट्टनम जगदलपुर नाईट एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की मांग को प्रमुखता से उठाया।

एवं किंरदुल से विशाखापट्टनम तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को रेल प्रशासन द्वारा स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने से यात्रियों पर अधिक किराया भार व पूर्व की भांति अनेक स्टेशनों पर ठहराव न होने के चलते क्षेत्रवासियों को आ रही दिक्कतों से अवगत कराते हुए पहले की तरह पैसेंजर ट्रेन के तौर पर चलाने की मांग रखी।

साथ ही बस्तरवासियों की मांग के अनुरूप जगदलपुर से संचालित होने वाली यात्री ट्रेनों का नामकरण मॉ दंतेश्वरी एक्सप्रेस, इंद्रावती एक्सप्रेस व दण्डकारण्य एक्सप्रेस करने की भी अपनी मांग दोहराई।

इसके अलावा जगदलपुर रेलवे स्टेशन में शेड निर्माण कार्य, समलेश्वरी एक्सप्रेस के जगदलपुर से छुटने व हावड़ा से प्रस्थान समय में परिवर्तन करने, फरवरी 2019 से बंद दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस का पुनः परिचालन करने, लामनी रेलवे क्रॉसिंग पर व्यस्थ आवागमन को देखते हुए ओवर ब्रीज या अंडर ब्रीज का निर्माण किये जाने, रेल सुविधाओं में विस्तार करते हुए बड़े शहरों तक कनेक्टिविटी बढ़ाने एवं बीते तीन वर्षों से जगदलपुर रेलवे स्टेशन में बंद पड़ी वाशिंग पिट लाईन निर्माण का कार्य पुनः प्रारंभ करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जगदलपुर रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण कर विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने की बस्तरवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग व रेल सुविधा से संबंधित सभी समस्याओं को गंभीरता से लेकर शीघ्र ही इसका समाधान करने की भी मांग उठाई।युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव इस समय पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button