जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” व मुक्तिमोर्चा के पदाधिकारियों की हुई तोकापाल ब्लाक में बैठक, गांव गांव पहुंचकर सदस्यता अभियान शुरू करने को लेकर हुई चर्चाएं-भरत कश्यप

जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में देगा दस्तक, सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं समाधान के करेंगे पहल–जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे/मुक्तिमोर्चा
तोकापाल:-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” जिलाध्यक्ष व बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा मुख्य संयोजक नवनीत चांद के निर्देश पर मुक्तिमोर्चा जिलाध्यक्ष भरत कश्यप ने चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के तोकापाल ब्लाक में पदाधिकारियों का लिया बैठक, प्रत्येक गांव-गांव पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाकर ग्राम पंचायतों की समस्याओं को लेकर ग्रामवासियों के साथ मुख्यालय में होगा धरना प्रदर्शन व घेराव। इस दौरान सोनसिंग सेठिया, मेहतर सेठिया, चेतन ग्वाल, सुभाष बघेल,धनसाय बघेल, मंगल बघेल, मुन्ना राम कच्छ,सोनु सिंग, खेमेश्वर कश्यप आदि उपस्थित थे।



