संसदीय सचिव ने किया पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य का शुभांरभ


महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत पासीद में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य का शुभांरभ किया।
आज सोमवार को ग्राम पंचायत पासीद में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य अजय मंगल ध्रुव, सरपंच लालाराम निषाद, थनवार यादव, राधेश्याम ध्रुव, राधेलाल सिन्हा, मानिक साहू, गजेंद्र साहू, तोषण कन्नौजे मौजूद थे। अपनंे संबोधन में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने ग्रामीणों को पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि अब पेयजल संकट से जूझने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पानी टंकी बनने और पाइप लाइन विस्तारीकरण के बाद घरों तक साफ पानी पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व रोजगार और सिंचाई सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की माटी में पले-बढ़े हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ की भौगोलिक जानकारी होने के साथ ही यहां की समस्याओं की जानकारी है। इसलिये उन्होंने ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण साबित हुई। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों पर हरसंभव पहल का आश्वाासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवलाल पटेल, मंशाराम ध्रुव, कमलेश्वर ध्रुव, ईशु रौतिया, सीताराम निषाद, मेघनाथ निषाद, बलराम निषाद, महेश साहू, मंगलूराम विश्वकर्मा, खिलावन यादव, रामेश्वर ध्रुव, कार्तिक राम पटेल, जोहन सेन, चिंताराम जायसवाल, पुरूषोत्तम देवदास, परदेशीराम निषाद, संुदरलाल साहू, महेत्तर यादव, डोमार ध्रुव आदि ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button