संसदीय सचिव की पहल पर परसवानी में सप्ताह में एक दिन खुल सकेगी राशन दुकान ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव ने अधिकारियों का किया ध्यानाकर्षित


महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर आने वाले दिनों में ग्राम परसवानी में सप्ताह में एक दिन राशन दुकान खुल सकेगी। ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने अधिकारियों का ध्यानाकर्षित कराया है। जिस पर अधिकारियों ने जल्द ही इस दिशा कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पिछले दिनों ग्राम परसवानी के ग्रामीण द्वारिका प्रसाद, धनेश्वरी, चंचल चंद्राकर, हुलसी बाई, प्रभा साहू, टिकेश्वरी, लता साहू, दूजबाई, पुरूषोत्तम यादव, कौशिल्या चंद्राकर, पुष्पांजलि साहू, संदीप चंद्राकर, योगेश कुमार, रमादेवी चंद्राकर, बबीता यादव, माधुरी यादव, सोनम यादव, नीता साहू, सूरजा साहू, कौशिल्या साहू, अनुसूईया, योगेश्वरी, चंद्रिका यादव, गोदावरी साहू आदि ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि उन्हें राशन के लिए कांपा जाना पड़ता है। चूंकि राशन कार्ड महिलाओं के नाम पर हैं जिन्हें राशन लेने के लिए राशन दुकान पहुंचना आवश्यक होता है। ग्राम परसवानी के ग्रामीणों को राशन के लिए बिरकोनी होते कांपा जाना पड़ता है। इसके लिए उन्हें करीब सात किमी का रास्ता तय करना पड़ता है। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने तत्काल अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए परसवानी में सप्ताह में एक दिन राशन दुकान प्रारंभ कराए जाने ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर अधिकारियों ने जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button