छत्तीसगढ़ में कोरोना के साथ ओमीक्रॉन वैरिएंट ने पकड़ी रफ़्तार, 5525 नए केस, केवल रायपुर ने ही 1692 मरीज; 8 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के साथ अब ओमिक्रोन का आतंक भी जारी है. कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. कोरोना का फिर से जोरदार विस्‍फोट जारी है, जिससे नए मामलों में काफी बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस हर रोज चौंका रहे हैं. अकेले राजधानी रायपुर में आज 1692 नए केस आए हैं. छत्तीसगढ़ में 5525 नए मरीजों की पहचान हुई है. वहीं 8 लोगों की मौत हुई है.
छत्तीसगढ़ में आज 56 हजार 717 सैंपलों जांच हुई, जिसमें 5525 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 9.74 प्रतिशत है. प्रदेश के इन जिलों में 5 से 50 के मध्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

Related Articles

Back to top button