हौसलें से भरे बस्तर जोन के प्रतिभावान जुडो खिलाड़ी टीम राज्य जूडो प्रतियोगिता के लिये रवाना


जगदलपुर ;- बस्तर, कोंडगाव बीजापुर, दन्तेवाड़ा और सुकमा जिले के जूडो खिलाड़ियों के बीच हुऐ मुकाबलो में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की टीम तैयार की गई और दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सामिल होने रवाना किया गया। जूडो कोच अब्दुल मोईन ने बताया कि बस्तर जोन की जूडो टीम के खिलाड़ियों का चयन हाल ही में जिला और क्षेत्र स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओ के बाद किया गया खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों के बाद श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूली 43 चयनित खिलाड़ियों की टीम तैयार की गई साथ 7 टीम ऑफिसियल के साथ यह टीम दुर्ग के लिये रवाना की गई है दुर्ग में 27 से 30 सितम्बर के बीच यह प्रतियोगिता वजन व आयु वर्गवार आयोजित की गई है टीम मैनेजर चैतराम सारथी जूडो कोच मकसूदां हुसैन, सुमन राव, रविन्द्र सींग, सुरज गुप्ता, जयप्रकाश, अब्दुल मोईन के मार्गदर्शन पर बस्तर संभाग के स्कूली जूडो खिलाड़ी दुर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे चयनित खिलाडीयो को जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान जिला खेल अधिकारी रविन्द्र पटनायक जिला जूडो संघ के समस्त पदाधिकारी स्कूल के प्रचार्य बच्चों के अभिभावकों और पी टी आई साथियों ने बधाई दी। उक्त जानकारी श्री अब्दुल मोईन कोच ने दी है।



