छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, आज 5151 नए मरीज मिलने की पुष्टि, 4 संक्रमित की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए राज्य शासन ने मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में शासकीय कामों के संचालन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब भारसाधक सचिव एवं विभागाध्यक्ष (संचालक) अपने निवास से Work From Home से कार्य कर सकेंगे। महानदी भवन मंत्रालय अटल नगर के सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया है। जीएडी ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं कराने का भी आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं हैं, वे कर्मचारी Work From Home कर सकेंगे। साथ ही ऐसे अधिकारी जिन्हें कोविड-19 से संबंधित ऐसी कोई असुविधा हो, जिससे वे कार्यालय आने में असमर्थ हो तो भी वे Work From Home कर सकेंगे। जीएडी ने आदेश में यह भी कहा है कि अधिकारी और कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और मोबाइल के माध्यम से अपने उच्च अफसरों के संपर्क में रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर मंत्रालय व संचालनालय में काम के लिए बुलाया जा सकता है। इधर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने गणतंत्र दिवस के लिए विस्तृत गाइडलाइंस जारी किया है।

एक तिहाई कर्मी को दफ्तर बुलाने का आदेश
बता दें कि एक दिन पहले ही सामान्य प्रशासन विभाग ने महानदी भवन मंत्रालय व इंद्रावती भवन में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के एक तिहाई कर्मियों को ही काम पर बुलाए जाने का आदेश जारी किया है। वहीं अनुभाग अधिकारी और उससे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सौ फीसद रहेगी। महानदी और इंद्रावती भवन में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इधर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में भी बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button