जनता कांग्रेस जे व मुक्ति मोर्चा के नेता नवनीत चांद मिले बस्तर कलेक्टर से, नव वर्ष की दी बधाई ,बस्तर जिले के धान परिवहन में बरती जा रही विभागीय लापरवाही जैसे जरूरी मुद्दो पर पहल की रखी अपील -जनता कांग्रेस जे/मुक्ति मोर्चा

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने आज बस्तर जिले के कलेक्टर श्री रजत बंसल से मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कर बस्तर जिले के जन हितों से जुड़े विषयो में चर्चा करते हुए कहा की, बस्तर संभाग में शिक्षा को उच्च स्तर पर ले जाने हेतु सैनिक स्कूल की स्थापना बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में की जाए ,क्योंकि बस्तर क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में देश में पहचाना जाता है। वही बृहद मात्रा में केंद्रीय बल तैनात है। वही धान खरीदी केंद्रों अधिकांश धान का संग्रहण बफर जोन से अधिक है। जिस से आगामी दिनों में धान खरीदी बंद होने के कगार पर है।विपंडन विभाग द्वारा धान परिवहन नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। जो यह कहता है। धान खरीदी के 72 घंटे के अंदर परिवहन होना अनिवार्य है। केंद्रीय सहकारी समिति व बैंक द्वारा भी कलेक्टर को पत्र सुखत्त व प्राकृतिक नुकसान होने की आशका व्यक्त की है।जिले के 34 केंद्रों में 19 हजार तो 54 केंद्रों में 5 हजार क्विंटल धान अधिक पड़ा हुआ है।जो विपणन विपणन विभाग व परिवहन ठेकेदारों की गलती है जिससे बस्तर के किसानों को धान बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही बस्तर के लोगो को विदेश यात्रा में सुविधा हेतु पासपोर्ट कार्यालय जो जिले में बन के तैयार है। उसे संचालन हेतु केंद्रीय स्तर पर बस्तर की प्राथमिक जरूरत में शामिल कर केंद्रीय विदेश , गृह मंत्रालय से पत्र व्यवहार करने हेतु अपील रखी गई,तो वही डीएमएफ निधि के अंतर्गत सेवा दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा समाप्ति आदेश पर पुनः विचार कर कोवीड के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए उनकी सेवाएं 2022 तक बढ़ाते हुए राज्य स्तर पर होने वाली स्वास्थ्य भर्तियों में इन कर्मचारियों को समायोजन किए जाने पर पत्राचार राज्य सरकार से प्रारंभ करें वही बस्तर की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु रिक्त 2700 पदों पदों पर जब तक स्थानीय भर्ती राज्य सरकार की तरफ से ना हो जाए ,तब तक के लिए डीएमएफ निधि के अंतर्गत शिक्षण सेवक भर्ती योजना के अंतर्गत d.Ed b.Ed किए हुए बस्तर के निवासियों को उन पदों में समायोजित कर स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाए ,इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष भरत कश्यप,शहर महामंत्री ओम मरकाम उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button