लोहण्डीगुड़ा ब्लाक के बिन्ता धान खरीदी केन्द्र में मेनेजर व आपरेटर की मनमानी



ग्रामीण के शिकायत पर मुक्तिमोर्चा का टीम पहुंची धान खरीदी केन्द्र व सुनी किसानों की समस्याए
लोहण्डीगुड़ा:-लोहण्डीगुड़ा ब्लाक के अंतिम छोर ग्राम पंचायत बिन्ता धान खरीदी केन्द्रों पर चल रहा है मनमानी, भेजा पंचायत के किसानों लगातार हर रोज पहुंचने पर भी धान खरीदी लेम्स में मेनेजर व आपरेटर द्वारा टोकन नहीं काटने से नाराज़, मुक्तिमोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत कश्यप के निर्देशन पर पहुंचा मुक्तिमोर्चा की सदस्यों का टीम, किसानों के बीच पहुंचकर जानी उनकी समस्याएं मुक्तिमोर्चा का टीम पहुंचा तो लेम्स में ना ही मेनेजर मौजूद थे, ना ही टोकन काटने का आपरेटर रोज किसान टोकन काटने का इंतजार करके हर रोज नाराज़ होकर घर चले जाते हैं, अब धान खरीदी का समय भी ज्यादा नहीं है फिर भी धान खरीदी अधिकारीयो लापरवाही से किसानों को हो रही है भारी परेशानी, जिसकी शिकायत लोहण्डीगुड़ा तहसीलदार से की गई है,और इस तरह का लापरवाही से किसानों को भुगतना पड़ रहा है, हमेशा ऐसा ही धान खरीदी में देरी रहा तो तहसील कार्यालय के सामने धरना देने में मजबूर होना पड़ेगा। व कांग्रेस सरकार से मांग हैं धान खरीदी का समय सीमा बढ़ाया जाए 40% किसान अब तक अपनी धान लेम्स में बेच नहीं पाए हैं, इस दौरान नकुल कश्यप,श्याम सुंदर कश्यप, अन्नत नाग,लूदू कश्यप आदि उपस्थित थे*



