नई शुरुआत:शासकीय बीपी पुजारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन प्रारंभ

बच्चों ने वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह दिखाया

जगदलपुर ।युवा नेता एवं पार्षद आकाश तिवारी ने बच्चों से मिलकर उनके मन के सवालों का जवाब दिया उनका उत्साह बढ़ाया, साथ ही उन्होंने यह भी निवेदन किया कि स्वयं सुरक्षित रहते हुए अपने परिवार और पास-पड़ोस के लोगों को सचेत करें कि लापरवाही ना करें ग़ैर ज़रूरी कामों को टालें, भीड़ भाड़ से बचें, सदा मास्क पहनें।

इस विषय में उन्होंने बताया कि बच्चों ने भी मुझे वादा किया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिचितों से निवेदन करेंगे कि स्वयं सावधान रहकर ही कोरोना को हराया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button