छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने मुखबिर होने के संदेह में की मानसिक दिव्यांग की हत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक गांव में नक्सलियों ने मुखबिर होने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या कर दी। यह व्यक्ति मानसिक रूप से दिव्यांग बताया जा रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के एक समूह ने बासगुडा पुलिस थानांतर्गत तिम्मापुर गांव के हेमंत बंडी को घर से बाहर निकाल कर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। यह स्थान राज्य की राजधानी रायपुर से 400 किलोमीटर दूर है। घटना की जानकारी मिलने पर रविवार सुबह सुरक्षाकर्मियों का एक दल मौके पर पहुंचा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बासगुडा भेजा जा रहा है।



