छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस ने ‘गजनी’ को किया गिरफ्तार, चोरी की वारदात को दिया था अंजाम

रायपुर। मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किये गए गहनों को भी बरामद कर लिया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
प्रोफेसर कॉलोनी पुरानी बस्ती निवासी प्रार्थी राहुल जोशी ने पुरानी बस्ती थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 12-13 दिसंबर की दरम्यानी रात वह अपने मकान में ताला लगातार वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारी का ताला तोड़कर आलमारी में रखें सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध पंजीबद्ध किया गया।



