छत्तीसगढ़ में 1718 कोरोना मरीजों की पहचान व 5 मौतें – रायगढ़ में मिले रायपुर से अधिक केस

 

जिला रायगढ़ से 285, रायपुर 152, बिलासपुर से 117, महासमुन्द से 83, राजनांदगांव से 70, दुर्ग से 62 संक्रमितों की पुष्टि

रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार को विभिन्न जिलों से 1,718 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 1,372 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 22 हजार 350 है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को मिले 1,718 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 62, राजनांदगांव से 70, बालोद से 79, बेमेतरा से 30, कबीरधाम से 28, रायपुर से 152 , धमतरी से 33, बलौदाबाजार से 67, महासमुन्द से 83, गरियाबंद से 25, बिलासपुर से 117, रायगढ़ से 285, कोरबा से 109, जांजगीर-चांपा से 152 , मुंगेली से 25, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 8, सरगुजा से 52, कोरिया से 35 , सूरजपुर से 15, बलरामपुर से 35, जशपुर से 7, बस्तर से 60, कोण्डागांव से 51 , दंतेवाड़ा से 39, सुकमा से 52, कांकेर से 20, नारायणपुर से 8, बीजापुर से 15 और अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button